🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश जनसंपर्क की वृत्तचित्र "अजय ध्वजा" 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी प्रदर्शित

👤
prativad
👁 1047 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश जनसंपर्क की वृत्तचित्र "अजय ध्वजा" 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी प्रदर्शित
भोपाल 7 जून 2024: मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म "अजय ध्वजा" 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 (मिफ) में प्रदर्शित की जाएगी। विश्व के चुनिंदा फिल्म महोत्सवों में शामिल मिफ का शुभारंभ 15 जून को शाम 5 बजे मुंबई के नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर में होगा।

फिल्म "अजय ध्वजा" को "भारत अमृत महोत्सव" श्रेणी में चुना गया है। यह फिल्म भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज की गौरवशाली इतिहास और यात्रा का संगीतमय चित्रण करती है। फिल्म का निर्देशन और छायांकन मध्य प्रदेश माध्यम के फिल्म प्रभाग के शाखा प्रमुख संजय विजयवर्गीय ने किया है। उनकी कई फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म में संगीत सार्थक नकुल ने दिया है। फिल्म के संपादक रवि सिंह और सह-छायाकार सैय्यद रिजवान हैं। आयुक्त जनसंपर्क संदीप यादव और संचालक जनसंपर्क रोशन सिंह ने फिल्म निर्माण टीम को बधाई दी है।

श्री विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सिंहस्थ सेवा सम्मान 2016 और नमामि देवी नर्मदा सेवा यात्रा सम्मान 2017 से भी सम्मानित किया जा चुका है। गौरतलब है कि 17वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 (मिफ) में भी मध्य प्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित लघु वृत्तचित्र "आत्मनिर्भर भारत" का चयन हुआ था और पुरस्कृत किया गया था।

महोत्सव की विशेषताएं:
यह महोत्सव सात दिनों तक चलेगा और इसमें फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।
विभिन्न श्रेणियों में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
उभरते फिल्म निर्माताओं के लिए कार्यशालाएं, मास्टर क्लासेस और पैनल चर्चा का भी आयोजन किया जाएगा।

मिफ के बारे में:
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (मिफ) वृत्तचित्र, लघु और एनीमेशन फिल्मों के लिए आयोजित किया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय समारोह है। इसका आयोजन हर दो साल में भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा मुंबई शहर में किया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1990 में हुई थी और यह मुख्य रूप से वृत्तचित्र, लघु और एनीमेशन फिल्मों को समर्पित है।
Tags :