🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में शुरू हुआ बंगाली फूड फेस्टिवल, भोपालवासियों के लिए 10 दिनों का स्वादिष्ट सफर

👤
prativad
👁 1877 व्यूज
📍 भोपाल
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में शुरू हुआ बंगाली फूड फेस्टिवल, भोपालवासियों के लिए 10 दिनों का स्वादिष्ट सफर
20 जून 2024: क्या आपको नारकेल चोलर दाल, बासंती पुलाव, आलू घुघनी की चाट और संदेश व रोशोगुल्ला जैसे व्यंजनों का स्वाद पसंद है? तो आपके लिए खुशखबरी है। कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल के मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट मोमो कैफे में 21 से 30 जून तक 'बंगाली फूड फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय फेस्टिवल शाम 7:30 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा और इसमें बंगाल के विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।

बंगाल के स्वाद का लुत्फ उठाएं


कोर्टयार्ड बाय मैरियट के एग्जीक्यूटिव शेफ, अमोल पाटिल ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर भोपाल के लोगों के लिए बंगाली व्यंजनों का एक विस्तृत मेनू तैयार किया है।

मेनू में क्या है खास?



बंगाली फूड फेस्टिवल के मेनू में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजनों की भरमार है।

कुछ स्वादिष्ट व्यंजन:


शाकाहारी: कसुंडी फ्राइड फिश, वेजिटेबल्स चॉप, बेगुनी, मोचर चॉप, पियाजी, पोस्टो वड़ा, आलू फुलकोफिर दालना, नारकेल चोलर दाल, पनीर मखनी, सुखतो, स्टीम राइस, बसंती पुलाव, घी भात, आलू पोस्टो, सब्जी दीया मोगर दाल, आलू दम, मसूर दाल, हरी मटर कचौरी, शाकाहारी पुलाव, झिंगे आलू, दाल पूरी, चचरा करी, मिस्टी पुलाव, कच्चा कलाल दाल, लुची गुगनी, सुक्को, आलू भाजा, मिक्स्ड वेजिटेबल और मीठा पुलाव

मांसाहारी: चिकन चाप, घाव बाटा, माचर झाल, बाटी चिंगरी, कोलकाता मटन बिरयानी

मिठाई और चाट

इस स्वादिष्ट भोजन का समापन आप राज भोग, सोंदेश, कच्चा गुल्ला, पाईश, गोजा, रसगुल्ला, रसमलाई, लॉर्ड चाम, मिहिदाना, चना पाईश, बेक्ड रसगुल्ला, पंतुवा, दरबेश, अंगूरी रसमलाई और मिष्ठी दोई जैसे मीठे व्यंजनों के साथ कर सकते हैं।

चाट प्रेमियों के लिए

यहां दही पापड़ी चाट, दही भल्ले, आलू घुघनी की चाट, फुचका और ढकाई चाट जैसे व्यंजनों के लाइव काउंटर भी लगाए गए हैं।

तो देर किस बात की?

आज ही कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आएं और बंगाल के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाएं।
यह फेस्टिवल 21 से 30 जून तक, शाम 7:30 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा।
स्थान: मोमो कैफे, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल
Tags :