🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए किया अनुरोध

👤
prativad
👁 1437 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए किया अनुरोध
20 जून 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री को तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई केंद्र सरकार मध्यप्रदेश के विकास और उन्नति के लिए पूर्व की भांति सहयोग करती रहेगी।

मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही प्रमुख नदी-जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन-बेतवा परियोजना भूमिपूजन के लिए तैयार है और प्रधानमंत्री से इस परियोजना के भूमिपूजन के लिए समय देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने जल-गंगा अभियान के बारे में बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश के कुएं, बावड़ियां, नदियां, तालाब, पोखर, झील आदि जल संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर जनजागृति का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जनता के उत्साह को देखते हुए इस अभियान की समय-सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में डिंडोरी जिले में विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार रक्त विकार की इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और जनजागरूकता के माध्यम से मरीजों की सहायता के लिए दृढ़ संकल्पित है।
Tags :