🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

गोलीबारी में आठ पाक रेंजर्स की मौत- बीएसएफ़

👤
Digital Desk
👁 18461 व्यूज
📍 नई दिल्ली
गोलीबारी में आठ पाक रेंजर्स की मौत- बीएसएफ़
21 अक्टूबर 2016, भारत के सीमा सुरक्षा बल का कहना है कि सीमा पर उसकी फ़ायरिंग में आठ पाकिस्तानी रेंज़रों की मौत हुई है.

बीएसएफ़ के आईजी राकेश कुमार रियाज़ मशरूर को बताया है कि कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जवाबी फ़ायरिंग में आठ पाकिस्तानी रेंजर मारे गए हैं.



राकेश कुमार के मुताबिक़ बीएसएफ़ की फ़ायरिंग में पाकिस्तानी रेंजरों के अलावा एक चरमपंथी की मौत भी हुई है जबकि एक अन्य चरमपंथी घायल हुए हैं.

राकेश कुमर ने बीबीसी को बताया कि गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से की गई फ़ायरिंग में एक बीएसएफ़ का जवान बुरी तरह घायल हो गया था.

उनके मुताबिक़ इसकी प्रतिक्रिया में की गई भारत की गोलीबारी में पाकिस्तानी रेंज़रों की मौत हुई है.

भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह हाल ही में भारत पाकिस्तान सीमा का दौरे करने गए थे.



इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्होंने सीमा पार से फ़ायरिंग होने पर बीएसएफ़ को जवाबी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.



उधर दूसरी ओर पाकिस्तान के पंजाब रेंजर्स के प्रवक्ता मेजर वहीद ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल के दावे को ख़ारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.

(बीबीसी
Tags :