🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार
🗺️ खेल ● BREAKING

ओलंपिक में 100 मीटर हर्डल्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय बनीं ज्योति याराजी

👤
prativad
👁 1246 व्यूज
📍 मुंबई
ओलंपिक में 100 मीटर हर्डल्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय बनीं ज्योति याराजी
8 जुलाई 2024। भारत की सबसे तेज़ हर्डलर ज्योति याराजी ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स के लिए क्वालीफाई करके इतिहास रच दिया है। रिलायंस फाउंडेशन की स्टार एथलीट ज्योति याराजी इस स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष, श्रीमती नीता एम. अंबानी ने कहा, "हम रिलायंस फाउंडेशन एथलीट ज्योति याराजी पर गर्व करते हैं, जिन्होंने ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स के लिए क्वालीफाई किया है। ज्योति की यात्रा उनके समर्पण और उनकी यह अद्वितीय उपलब्धि सपनों और कठोर मेहनत की शक्ति का प्रमाण है। वह भारत की युवा पीढ़ी की भावना, प्रतिभा और सहनशीलता को दर्शाती हैं।"

ज्योति, जो इस स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं, ने पिछले साल एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीता था। वह 13वें अंक से नीचे पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं और इस श्रेणी में किसी भारतीय द्वारा अब तक 15 सबसे तेज दौड़ लगाने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। ज्योति का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 12.78 सेकंड है, जिसे उन्होंने इस साल फिनलैंड के मोटोनट जीपी में हासिल किया था।

हाल ही में, उन्होंने सीनियर इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।ज्योति यार्राजी की इस उपलब्धि ने न केवल भारतीय महिलाओं के लिए एक नई राह खोली है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय एथलीटों की बढ़ती उपस्थिति को भी उजागर किया है।
Tags :