🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज

👤
Digital Desk
👁 17804 व्यूज
📍 Indore
वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज
22 अक्तूबर 2016, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार को दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हुआ. समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद और योग गुरु बाबा रामदेव सहित देश और विदेश के कई बड़े उद्योगपति मौजूद हैं.



तय कार्यक्रम के अनुसार, इस दो दिनी समिट में देश ओर विदेश के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. इस समिट में टेक्सटाइल, टूरिज्म, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, एग्री बिजनेस एंड फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल, मेक इन इंडिया, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, मध्यप्रदेश में निर्यात की संभावनाएं और अर्बन डेवलपमेंट जैसे विषयों पर चर्चा होगी.



मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय इस्पात मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वित्त मंत्री जयंत मलैया के अलावा एमपी सरकार के अधिकांश मंत्री भी इस समिट में मौजूद हैं.



समापन सत्र में केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.



मध्यप्रदेश में होने वाला यह पांचवां और इंदौर में होने वाला चौथा वैश्विक निवेशक सम्मेलन है. इसके अलावा एक सम्मेलन खजुराहो में हुआ था.
Tags :