🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 45 दिन का विशेष अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 1006 व्यूज
📍 भोपाल
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 45 दिन का विशेष अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
15 जुलाई 2024: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए "राजस्व महाअभियान-2" 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टर अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण 1 अगस्त से 15 सितंबर तक होगा। उन्होंने पटवारियों को ई-डायरी बनाने और मैन्युअल डायरी प्रथा समाप्त करने के निर्देश दिए। पीएम किसान सम्मान निधि के लंबित प्रकरणों में ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। गौशालाओं की क्षमता अनुसार गौ-वंश रखने और अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संभाग आयुक्तों और जिला कलेक्टर्स को अभियान की हर दिन समीक्षा करने और साफ-सुथरा कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वामित्व योजना का लाभ पात्र लोगों को देने और इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देशित किया गया।

राजस्व महाअभियान-01 की सफलता के बाद, जिसमें 30 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया, यह दूसरा चरण है। पहले चरण में पांढुर्ना, बुरहानपुर और खण्डवा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

राजस्व महाअभियान-01 की उपब्धियों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अभिलेख दुरुस्ती के लाखों प्रकरणों का निपटारा शामिल है। सभी जिलों में अच्छे कार्य को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने द्वितीय चरण में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।






Tags :