🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया, जरूरत पड़ी तो घुसकर मारेंगे आतंकियों को

👤
Digital Desk
👁 18932 व्यूज
📍 नई दिल्ली
अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया, जरूरत पड़ी तो घुसकर मारेंगे आतंकियों को
23 अक्टूबर 2016, अमेरिका ने आतंकवाद को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान को चेताया है. अमेरिका ने कड़े शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है और अगर जरूरत पड़ी तो वो अकेले इन आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने में नहीं झिझकेगा.



आतंकी संगठनों का साथ दे रही है आईएसआई

अमेरिका के एक्टिंग अंडर सेक्रेटरी एडम जुबीन ने कहा, 'समस्या ये है कि पाकिस्तानी सरकार के अंदर कुछ फोर्सेस हैं. खासतौर पर पाकिस्तान की इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई), जो पाकिस्तान में सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ एक जैसी कार्रवाई नहीं करती.'



आतंकी संगठनों को अकेले तबाह करने में नहीं झिझकेगा अमेरिका

जुबीन ने आगे कहा, 'हम पाकिस्तानी में अपने साथियों से आग्रह करते हैं कि वो अपने देश में चल रहे सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करें. हम उनकी मदद के लिए तैयार हैं. लेकिन इस बात में कोई शंका नहीं है कि अगर हम आतंक के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं तो दूसरी तरफ अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका अकेले इन नेटवर्कों को तबाह करने में नहीं झिझकेगा.'



खुद आतंक से जूझ रहा है पाकिस्तान

एक कॉलेज में स्पीच देते हुए जुबीन ने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद से पीड़ित रहा है और ऐसे हालात के बावजूद वहां कुछ आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है. जुबीन ने कहा, 'जाहिर तौर पर पाकिस्तान के लोग खुद आतंकवाद से पीड़ित हैं, स्कूलों, बाजारों और मस्जिदों समेत वहां कई आतंकी हमले हुए हैं. और इस तरह के आतंक में पाकिस्तान कुछ मायनों में पीछे हटा है. उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने में पाकिस्तानी को सफलता हासिल हुई है. उन्होंने आईएलआईएल को आतंकवादी संगठन घोषित किया है.'



जुबीन ने कहा कि पाकिस्तान की इन कोशिशों के बावजूद आईएसआई कुछ आतंकी संगठनों को सपोर्ट कर रहा है, जिसका अमेरिका विरोध करता है.
Tags :