🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों को किया नमन, शौर्य स्मारक में टी-55 टैंक का लोकार्पण

👤
prativad
👁 1068 व्यूज
📍 भोपाल
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों को किया नमन, शौर्य स्मारक में टी-55 टैंक का लोकार्पण
26 जुलाई 2024। कारगिल विजय दिवस और रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक परिसर में स्थापित सेना के टी-55 टैंक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह टैंक युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

हौसला जीत दिलाता है: मुख्यमंत्री
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, "युद्धों में हथियारों से अधिक महत्वपूर्ण होता है जवानों का हौसला। कारगिल युद्ध इसका प्रमाण है। हमारे जवानों ने दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए।" उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में बलिदान का बहुत महत्व है। हमारे शहीदों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

भारतीय सेना दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक:
मुख्यमंत्री ने कहा, "आज भारतीय सेना दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक है। हमारी सेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।" उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में उपस्थित:
कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रीराज्य (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित अनेक सैन्य और वरिष्ठ एनसीसी अधिकारी भी उपस्थित थे। एनसीसी कैडेट्स ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
Tags :