🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ खेल ● BREAKING

इंडिया-हाउस में लगा भारतीय एथलीटों का जमावड़ा, नीता अंबानी ने किया सम्मानित

👤
prativad
👁 1433 व्यूज
📍 भोपाल
इंडिया-हाउस में लगा भारतीय एथलीटों का जमावड़ा, नीता अंबानी ने किया सम्मानित
सरबजोत सिंह, रोहन बोपन्ना, शरत कमल, मनिका बत्रा और अर्जुन बाबूता जैसे शीर्ष भारतीय एथलीट इंडिया हाउस पहुंचे

31 जुलाई 2024। पहले कुछ दिनों में ही दो पदक जीत कर भारत ने पेरिस ओलंपिक में शानदार शुरुआत की है। भारतीय खिलाड़ी बड़ी तादाद में डे ला विलेट पार्क में बने इंडिया हाउस पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह, रोहन बोपन्ना, शरत कमल, मनिका बत्रा और अर्जुन बाबूता जैसे शीर्ष भारतीय एथलीटों को इंडिया हाउस में सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मिलते हुए आईओसी सदस्या और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने कहा, "ओलंपिक में पहली बार बने इंडिया हाउस में आपका स्वागत है! भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कई भारतीय खिलाड़ी आज यहां मौजूद हैं। आप में से हर एक ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दूसरा पदक जीतकर हमें गौरवान्वित करने वाले मनु भाकर और सरबजोत सिंह को विशेष धन्यवाद। सरबजोत सिंह आज हमारे साथ हैं और हमें उनका खड़े होकर अभिवादन करना चाहिए।"

ढोल की थाप के साथ खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक भारतीय टीका लगा कर किया गया। नीता अंबानी ने सभी खिलाड़ियों के प्रयासों और दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आभार जताया। ओलंपिक आंदोलन का समर्थन करने के लिए इंडिया हाउस में डिजिटल ज्योति भी जलाई गई।
Tags :