🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

👤
prativad
👁 1657 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले
2 अगस्त 2024। मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 10 आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिवों को बदला गया है।

मुख्य बदलाव:
मोहम्मद सुलेमान: अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य से हटाकर कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है।
संजय दुबे: गृह विभाग से हटाकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भेजा गया है।
एसएन मिश्रा: गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।
डीपी आहूजा: लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह के प्रमुख सचिव के साथ-साथ मछुआ कल्याण और मत्स्य विभाग के साथ लोक परिसंपत्ति विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
केसी गुप्ता: लोक निर्माण विभाग का एसीएस बनाया गया है।
विवेक पोरवाल: राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
संदीप यादव: प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के साथ प्रवासी भारतीय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आयुक्त, खाद्य सुरक्षा का भी काम भी देखेंगे।
डॉ. सुदाम खाड़े: सचिव और आयुक्त, जनसंपर्क के साथ माध्यम के प्रबंध संचालक की भी जवाबदारी सौंपी गई है।
दीपाली रस्तोगी: प्रमुख सचिव, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
अतिरिक्त प्रभार: कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं, जिनमें अशोक वर्णवाल, संजय कुमार शुक्ल, सुखवीर सिंह शामिल हैं।

विशेष:
जनसंपर्क विभाग में प्रमुख सचिव का पद अभी भी खाली है।
यूएसए में वर्ल्ड बैंक के एडवाइजर बनाए गए निकुंज श्रीवास्तव से राजस्व और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग वापस ले लिया गया है।
Tags :