🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

आईआईटी इंदौर ने डीआरडीओ के साथ मिलकर आर्मी के लिए बनाए बिजली पैदा करने वाले जूते

👤
prativad
👁 1586 व्यूज
📍 भोपाल
आईआईटी इंदौर ने डीआरडीओ के साथ मिलकर आर्मी के लिए बनाए बिजली पैदा करने वाले जूते
6 जुलाई 2024। आईआईटी इंदौर ने डीआरडीओ के साथ मिलकर एक नई तकनीक विकसित की है जिसमें जूते ही बिजली पैदा करेंगे और साथ ही पहनने वाले की लोकेशन भी बताएंगे।

ये जूते सेना के लिए खास तौर पर उपयोगी होंगे। इनमें लगी एक खास तकनीक से पैरों की हर गति पर बिजली बनती है, जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने में किया जा सकता है। साथ ही, इन जूतों में जीपीएस और आरएफआईडी तकनीक भी लगी है जिससे सैनिकों की लोकेशन का पता चलता रहेगा।

इस तकनीक का फायदा सिर्फ सेना तक ही सीमित नहीं है। बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भी इसका फायदा मिलेगा। बुजुर्गों को अपने परिवार वालों को अपनी लोकेशन बताने में आसानी होगी, जबकि माता-पिता अपने बच्चों की लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे।

इसके अलावा, स्पोर्ट्स और उद्योगों में भी इन जूतों की काफी संभावनाएं हैं। एथलीटों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में और उद्योगों में कर्मचारियों की लोकेशन ट्रैक करने में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

आईआईटी इंदौर ने डीआरडीओ को इन जूतों की 10 जोड़ी सौंप दी है और उम्मीद है कि जल्द ही ये जूते सेना में इस्तेमाल होने लगेंगे।
Tags :