🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश पुलिस को मिला इतिहासिक सम्मान

👤
prativad
👁 2028 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश पुलिस को मिला इतिहासिक सम्मान
14 अगस्त 2024। मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार एक वर्ष में 15 वीरता पदकों की वर्षा हुई है। भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 14 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खिलाफ जारी लड़ाई में पुलिस बल का हौसला बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई मुठभेड़ों में दुर्दांत नक्सलियों को ढेर किया है। इनमें से 11 जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से लेकर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी शामिल हैं। वहीं सराहनीय सेवा पदक उप पुलिस महानिरीक्षक से लेकर उप निरीक्षक रैंक तक के अधिकारियों को दिया जाएगा।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने कहा कि यह सम्मान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों का वितरण अगले साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा।
Tags :