🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

"अमन की चाय, वतन के लिए": डॉ. यादव ने आमजन के साथ चाय पी, देश एकता का संदेश दिया, देश सबका हैं मिलजुल कर रहें - खान

👤
prativad
👁 228 व्यूज
📍 भोपाल
"अमन की चाय, वतन के लिए": डॉ. यादव ने आमजन के साथ चाय पी, देश एकता का संदेश दिया, देश सबका हैं मिलजुल कर रहें - खान
देश सबका हैं मिलजुल कर रहें - खान
14 अगस्त 2024। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर, समता चौक न्यू मार्केट में एक अनूठा आयोजन हुआ। सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव (अमन गांधी) ने "अमन की चाय - वतन के लिए" कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने आमजन के साथ चाय पी और देशभक्ति के रंग में रंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रसिद्ध समाजसेवी साहबज़ादा अब्दुल रशीद खान ने कहा, "यह देश हमारा सबका है। जिस तरह हमने मिलकर आजादी हासिल की थी, उसी तरह मिलकर हमें इसे मजबूत और महान बनाना है।" उन्होंने सभी को तिरंगा वितरित किया और देश की एकता का संदेश दिया।

डॉ. महेश यादव ने भी देशभक्ति पर आधारित कविता का पाठ करते हुए कहा, "हम सभी भारतीय हैं और हमें इस पर गर्व है।" उन्होंने सभी से मिलकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी महेन्द्र शर्मा, मानवाधिकारवादी डॉ. संतोष कुमार, सोशल एक्टिविस्ट अजय जैन, अजय मिश्रा, रामस्वरूप मीणा, मोहम्मद सरबर सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर आमजन को चाय पिलाई और हाथों में तिरंगा देकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
Tags :