🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

शादी के लिए दो दिन की छुट्टी पर भोपाल आईं दिव्यंका त्रिपाठी..

👤
Admin
👁 18922 व्यूज
📍 1
शादी के लिए दो दिन की छुट्टी पर भोपाल आईं दिव्यंका त्रिपाठी..
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दाहिया 8 जुलाई (शुक्रवार) को कान्हा फन सिटी में विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि दिव्यंका शादी के लिए सिर्फ दो दिन के शूट ब्रेक पर भोपाल आई हैं। पांच जुलाई को टि्वटर पर जारी वीडियो से दिव्यंका के शहर आने की बात की जा रही थी, लेकिन शूटिंग के बिजी शेड्यूल के चलते एयरपोर्ट से वापस लौट गईं। वे मंगलवार को शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर शहर पहुंचीं।

लिहाजा 7-8 जुलाई के फंक्शन के बाद मुंबई रवाना हो जाएंगी। इन दिनों टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में लीड रोल कर रही हैं। खबर है कि उनकी शादी में बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स समेत राधे मां भी शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि दिव्यंका राधे मां की फॉलोवर रही हैं।

पिछले दिनों शादी के कार्ड्स और प्री-वेडिंग के फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से शादी में आने वाले सिलेक्टेड गेस्ट के लिए स्पेशल एंट्री कार्ड्स भिजवाए गए हैं। गुरुवार को महिला संगीत, हल्दी और मेहंदी की रस्म शुरू होगी।

शादी के लिए करीबियों व रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है। दिव्यंका के घर पर बुधवार को डांस-धमाल हुआ। इसमें फिल्म 'अग्निपथ' फेम एक्ट्रेस कनिका तिवारी और प्रियंका त्रिपाठी खास तौर पर शामिल रहीं।

Tags :