🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश की पहली वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिये आवेदन आमंत्रित

👤
Digital Desk
👁 20455 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश की पहली वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिये आवेदन आमंत्रित
विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये के पुरस्कार

अक्टूबर 25, 2016, मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन सोसायटी ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता 'वाइल्ड लाइफ वंडर्स ऑफ मध्यप्रदेश' के लिये 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये हैं। प्रतियोगिता के नियम और प्रवेश-पत्र फाउण्डेशन के फेसबुक पेज से डाउनलोड किये जा सकते हैं। विजेता को 50 हजार और 8 चुनी हुई प्रविष्टि को 5-5 हजार के पुरस्कार दिये जायेंगे। 'फेसबुक फेवरेट' अवार्ड में फेसबुक सर्वाधिक लाइक पर 5000, द्वितीय 3000 और तृतीय पुरस्कार 2000 रुपये का होगा।



सोसायटी के सचिव जीतेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वन्य-प्राणियों के छायाकारों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सोसायटी के फेसबुक पेज पर यह प्रतियोगिता इसी वर्ष से आरंभ की जा रही है। प्रतिभागी सोसायटी के फेसबुक पेज पर अपनी प्रविष्टि अपलोड कर सकते हैं। प्रतियोगिता का विषय है 'मध्यप्रदेश के वन्य-प्राणी'। सोशल मीडिया पर आने से युवा वर्ग भी वन्य-प्राणी संरक्षण से जुड़ेगा और वन्य-प्राणियों का अद्भुत फोटो संसार बनेगा, जिसमें प्रदेश, देश और विश्व के वन्य-प्राणी के फोटो एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे।
Tags :