🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

👤
prativad
👁 1227 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
ग्वालियर, मध्य प्रदेश 27 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों पर शुरू हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की अगली कड़ी में मंगलवार को ग्वालियर मुख्यालय पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। ग्वालियर-चंबल अंचल के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिनिधि एवं निवेशकों को आमंत्रित किया गया था।

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में होने वाली "रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव" की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी थीं। साथ ही आमंत्रित मेहमानों के स्वागत के लिए सिटी ऑफ म्यूजिक (संगीत नगरी) ग्वालियर सज-धजकर तैयार हो रही थी।

कॉन्क्लेव में वन-टू-वन मीट सबसे अहम पहलू था। इसमें बड़े-बड़े उद्योगपति एवं निवेशक ग्वालियर-चंबल अंचल में निवेश की संभावनाओं को तलाश रहे थे। साथ ही अपने खजाने निवेश के लिए खोल रहे थे। ग्वालियर-चंबल में पूर्व से स्थापित औद्योगिक इकाइयों जैसे जमना ऑटो इण्डस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट, सुप्रीम एण्ड माण्डलेज, संघवी फूड व मोंटेज इंटरप्राइज़ेज द्वारा अपनी इकाइयों का विस्तार कर लगभग 2 हजार 260 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश किया जायेगा। इससे करीबन 4 हजार 500 से भी अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

ग्वालियर "रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव" में अडानी पोर्ट्स एवं एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री करन अडानी सहित रिलायंस इण्डस्ट्रीज, एजीआई ग्रीन पैक, एक्सेंचर इण्डस्ट्रीज, प्राइम गोल्ड, ओएफवी टेक, बीआर ग्रुप, मार्बल विनायल्स व मॉर्डन टेक्नो जैसी जानी-मानी कंपनियों के वरिष्ठ संचालक और अधिकारी औद्योगिक निवेश लेकर आ रहे थे।

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु:
6 राष्ट्रों के ट्रेड कमिश्नर भी आयेंगे
वरिष्ठ अधिकारी देंगे प्रजेंटेशन
प्रदर्शनी सेक्टर में स्टॉल लगेंगे, राउण्ड टेबल पर भी होगी चर्चा
केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा राज्य सरकार के मंत्रिगण शामिल होंगे
Tags :