🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पेरिस पैरालम्पिक 2024 (फ्रांस) में खेल अकादमी की शूटिंग खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

👤
prativad
👁 1807 व्यूज
📍 भोपाल
पेरिस पैरालम्पिक 2024 (फ्रांस) में खेल अकादमी की शूटिंग खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
रूबीना पैरालम्पिक गेम्स में पदक जीतने वाली प्रदेश की पहली खिलाडी बनी

28 अगस्त से 08 सितम्बर 2024 तक पैरालम्पिक गेम्स का आयोजन पेरिस (फ्रांस) में किया गया। दिनांक 31.08.2024 को खेल अकादमी की खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस ने वूमेंस 10एम. एअर पिस्टल एसएच-1 इवेंट में कांस्य पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।
पेरिस में आयोजित पैरालिम्पक गेम्स में वूमेंस 10एम. एअर पिस्टल एसएच-1 इवेंट मे ईरान की जवानमार्दी एस. 236.8 अंको के साथ स्वर्ण पदक, तुर्की की ओज्गन ए. 231.1 अंको के साथ रजत और भारत की रूबीना फ्रांसिस 211.1 अंको के साथ कांस्य पदक अर्जित किया।

रूबीना फ्रांसिस की खेल उपलब्धियाँ
जबलपुर निवासी कु. रूबीना फ्रांसिस वर्ष 2015 में राज्य खेल अकादमी से जुड़ी थी। यह रूबीना का दूसरा ओलम्पिक है, इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक में पदक से वंचित हो गई थी। रूबीना ने लगातार वर्ष 2017 एवं 18 में 02 बार जूनियर रिकार्ड बनाया है और 01 बार वर्ष 2018 फ्रांस में वर्ल्ड रिकार्ड की बराबरी की थी। कु. रूबीना फ्रांसिस ने 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 03 स्वर्ण, 02 रजत और 01 कांस्य सहित कुल 06 पदक अर्जित किये हैं। वही राष्ट्रीय स्तर पर भी 13 स्वर्ण, 03 रजत और 01 कांस्य सहित 17 पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढाया है।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई देते हुये खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये बताया रूबीना ने पैरालम्पिक में पदक जीतकर इतिहास रचा है। रूबीना प्रदेश के लिए नई रोल मॉडल बन गई है। विपरीत परिस्थितियों में पदक अर्जित कर रूबीना ने प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है। कु. रूबीना की इस उपलब्धि पर अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती स्मिता भारद्वाज और संचालक खेल ने भी रूबीना के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई दी है।
Tags :