🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कंगना रनौत की फिल्म "इमरजेंसी" पर रोक लगाने की मांग: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

👤
prativad
👁 1046 व्यूज
📍 भोपाल
कंगना रनौत की फिल्म "इमरजेंसी" पर रोक लगाने की मांग: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
1 सितंबर 2024। कंगना रनौत की फिल्म "इमरजेंसी" को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। यह याचिका जबलपुर की गुरुद्वारा कमेटी और इंदौर के सिख समाज की ओर से प्रस्तुत की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

याचिका में कहा गया है कि फिल्म के ट्रेलर में सिख समाज को हिंदुओं के खिलाफ हिंसक रूप में दिखाया गया है, जो कि इतिहास और वास्तविकता के विपरीत है। सिख समुदाय के अनुसार, फिल्म में उनकी छवि को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, जिससे समाज में उनके प्रति गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

इस याचिका में यह भी मांग की गई है कि फिल्म की रिलीज से पहले सिख समुदाय के प्रमुख प्रतिनिधियों को पूरी फिल्म दिखाई जाए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फिल्म में सिख समाज के खिलाफ किसी भी प्रकार का अपमानजनक या गलत संदेश न हो।

हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 2 सितंबर को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ताओं का यह भी सुझाव है कि सेंसर बोर्ड द्वारा दी गई फिल्म की प्रमाणिकता को पुनर्विचार के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। फिल्म की रिलीज 6 सितंबर को निर्धारित है, जबकि एक दिन पहले ही जबलपुर में सिख समाज द्वारा प्रदर्शन किया गया था, जिसमें जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था।
Tags :