🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

"यौन शोषण दिखा सकते हैं, लेकिन किस नहीं?": जोया अख्तर ने उठाई सेंसरशिप पर उंगली

👤
prativad
👁 1102 व्यूज
📍 भोपाल
"यौन शोषण दिखा सकते हैं, लेकिन किस नहीं?": जोया अख्तर ने उठाई सेंसरशिप पर उंगली
1 सितंबर 2024। बॉलीवुड की दिग्गज निर्देशक जोया अख्तर ने एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लागू होने वाली सेंसरशिप के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर हिंसा और यौन शोषण जैसे दृश्य दिखाना तो स्वीकार्य है, लेकिन दो व्यक्तियों के बीच सहमति से हुए किसिंग सीन को सेंसर किया जाना न्यायसंगत नहीं है।

जोया अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, "मैं ऐसे माहौल में पली-बढ़ी हूं जहां स्क्रीन पर महिलाओं के साथ मारपीट और शोषण जैसे दृश्य आम थे। लेकिन जब बात किसिंग सीन की आती है तो सेंसर बोर्ड कैंची चलाने में जरा भी नहीं हिचकिचाता। यह दोहरी मानसिकता क्यों?"

उन्होंने आगे कहा, "हर फिल्म की कहानी को बताने का तरीका अलग होता है। अगर हम रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' की बात करें तो उसमें हिंसा का जो स्तर दिखाया गया था, वह अपने समय से काफी आगे था। तो फिर हम दर्शकों को क्या दिखाना चाहते हैं? अगर हम सांस्कृतिक मतभेदों की बात करें तो फ्रांसीसी अमेरिकियों की तुलना में नग्नता को लेकर काफी अधिक खुले हैं।"

जोया अख्तर ने 'गली बॉय', 'दिल धड़कने दो' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके इस बयान पर उनके पिता, जाने-माने शायर और लेखक जावेद अख्तर ने भी समर्थन जताया है।
Tags :