🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर-एस.पी. कांफ्रेंस में दिया विकास का 11 सूत्री एजेण्डा

👤
Digital Desk
👁 17734 व्यूज
📍 भोपाल
शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर-एस.पी. कांफ्रेंस में दिया विकास का 11 सूत्री एजेण्डा
26 अक्टूबर 26, 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कलेक्टर-एस.पी. कांफ्रेंस में विकास का 11 सूत्री एजेण्डा दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सुशासन के सपने को साकार करने के लिये पूरी ताकत से काम करें। यह बेहतर कार्य करने और लोगों की तकलीफों को दूर करने का अवसर है।



मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 11 सूत्री एजेंडे में सुशासन और भ्रष्टाचार रहित स्वच्छ प्रशासन, पाँच वर्ष में कृषि आय को दोगुना करना, लघु-कुटीर उद्योगों को बढ़ाना, निवेश से समृद्धि, विकास कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ, शिक्षा-स्वास्थ्य, पर्यटन को बढ़ावा, गरीब कल्याण एजेंडा, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, कुपोषण को समाप्त करना तथा बेहतर कानून-व्यवस्था की स्थिति शामिल है। उन्होंने कहा कि इस 11 सूत्री एजेण्डे में स्पष्ट लक्ष्य तय किये गये हैं। अधिकारी इनका क्रियान्वयन करें। तीन माह बाद वीडियो कांफ्रेंस तथा 6 माह बाद कलेक्टर-एस.पी.कांफ्रेंस में इसकी समीक्षा की जायेगी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर तथा एस.पी. इस एजेण्डे के क्रियान्वयन के लिये जिलों में नेतृत्व करें। जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों को पहुँचायें। नये उद्यमी तैयार करें। निवेश के रास्तें में आने वाली बाधाओं को दूर करें। विकास के कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवायें। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिये कार्य करें। अपने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बनायें। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से समाज के सभी वर्गों को जोड़ें। बेहतर कानून-व्यवस्था के लिये तालमेल से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी 4 दिसम्बर को मध्यप्रदेश का गरीब कल्याण एजेंडा जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में घोषित किया जायेगा।

Tags :