🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

रूस की ये नई परमाणु मिसाइल तबाह कर देगी पूरा पाकिस्तान, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा

👤
वेब डेस्क
👁 20934 व्यूज
📍 मॉस्को
रूस की ये नई परमाणु मिसाइल तबाह कर देगी पूरा पाकिस्तान, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा
इस के सामने अमरीकी एंटी-मिसाइल सिस्टम भी है फेल

26 अक्टूबर 2016, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक ऐसा दांव चला है जिसने अमेरिका को डरा दिया है। दरअसल, रूस ने अपने सबसे खतरनाक परमाणु हथियार की तस्वीर जारी की है। ये परमाणु हथियार इतना ताकतवर है कि फ्रांस जैसे मुल्क को भी एक ही हमले में दुनिया के नक्शे से मिटा सकता है।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये परमाणु हथियार रूस की नई परमाणु मिसाइल है, जिसे शैतान-2 भी कहा जा रहा है। इस मिसाइल का नाम RS-28 Sarmat है। ये मिसाइल रूसी सेना में दो साल में पुरानी पड़ चुकी परमाणु मिसाइल की जगह लेगी। रूस के सबसे खतरनाक हथियार की तस्वीर इसे बनाने वाली सरकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है। रूस इस मिसाइल का कई बार परीक्षण भी कर चुका है। ये मिसाइल एक साथ 16 परमाणु बमों को अलग-अलग निशानों पर गिरा सकती है।



अमेरिकी जानकारों का मानना है कि पुतिन का शैतान बम एक झटके में अमेरिका के ईस्ट कोस्ट को तबाह कर सकता है। जानकारों के मुताबिक, न्यूयार्क प्रांत को खत्म करने के लिए सिर्फ एक मिसाइल की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि ये जापान पर गिराए गए बम से 1000 गुना ज्यादा ताकतवर है।



ये मिसाइल 7 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से 10 हजार किलोमीटर दूर तक दुनिया के किसी भी कोने में सिर्फ 2 घंटे में पहुंच जाएगी। पुतिन का नया हथियार अपनी डिजाइन के कारण रडार पर भी नहीं दिखेगा। इसे हवा में भी नहीं रोका जा सकेगा।
Tags :