🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने किया अंतरराष्ट्रीय फ़ैशन कंपनी डेल्टा गैलील से करार

👤
prativad
👁 968 व्यूज
📍 भोपाल
रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने किया अंतरराष्ट्रीय फ़ैशन कंपनी डेल्टा गैलील से करार
11 सितंबर 2024। रिलायंस रिटेल ने अंतरराष्ट्रीय ब्रैंड डेल्टा गैलील के साथ एक जॉइंट वेंचर किया है जिसके ज़रिए डेल्टा गैलील अपने उत्पाद भारत में लाएगा। रिलायंस रिटेल और डेल्टा गैलिल के बीच 50/50 यानि बराबर की साझेदारी की जा रही है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय बाजार में फ़ैशन उद्योग को नए सिरे से परिभाषित करना है।

डेल्टा गैलिल, नवाचार और बेहतरीन उत्पाद के लिए जाना जाता है। इस वेंचर के माध्यम से डेल्टा गलील तेज़ी से बढ़ते भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहता है। साथ ही वो अपने इंटिमेट एपेरल और एक्टिववेयर ब्रांडों को खुदरा, थोक और डिजिटल चैनलों के माध्यम से पेश करेगा।

इस साझेदारी के माध्यम से, डेल्टा गैलिल रिलायंस के अपने स्थापित ब्रांडों के लिए उत्पादों की डिजाइन और विनिर्माण में भी सहायता प्रदान करेगा। रिलायंस रिटेल के प्रबंध निदेशक, वी सुब्रमण्यम ने कहा, "डेल्टा गैलिल की वैश्विक नवाचार और उत्पाद उत्कृष्टता की प्रतिष्ठा, रिलायंस रिटेल की भारतीय उपभोक्ताओं को गुणवत्ता और नवाचार उत्पादों की पेशकश करने की प्रतिबद्धता के साथ सहजता से जुड़ती है।"

डेल्टा गैलिल के सीईओ, आइजैक डाबाह ने इस साझेदारी के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि "रिलायंस रिटेल विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती खुदरा कंपनियों में से एक है। हम इसके साथ साझेदारी करने में बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। हम भारत के उपभोक्ता बाजार में प्रवेश करने की तलाश में हैं, जिसमें 140 करोड़ से ज़्यादा?उपभोक्ता?हैं।
Tags :