🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रानी दुलैया आयुर्वेद कॉलेज का 7वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कान्फ्रेंस के लिए चयन

👤
Digital Desk
👁 19409 व्यूज
📍 Bhopal
रानी दुलैया आयुर्वेद कॉलेज का 7वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कान्फ्रेंस के लिए चयन
26 अक्टूबर-2016, अगले माह कोलकाता में होने वाली 7वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस में भाग लेने हेतु रानी दुलैया आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल का चयन हुआ है। मध्यप्रदेश के केवल चार महाविद्यालय चयनित हुए हैं। इस संबंध में आज कॉलेज परिसर में आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी, रक्तमोक्षण क्रियाविधि तथा एक स्मारिका का विमोचन किया गया।



जैसा कि सर्वविदित है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (धन्वंतरी जयंती) घोषित किया है इस उपलक्ष्य में आज दिनॉक 26/10/2016 को रानी दुल्लैया स्मृति आयुर्वेद पी.जी. महाविद्यालय व चिकित्सालय, भोपाल में धूतपापेष्वर आयुर्वेद फार्मेसी मुंबई व नस्या म.प्र. के संयुक्त तत्वाधान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रातः 10ः30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमति लता वानखेडे, अध्यक्ष म.प्र. राज्य महिला आयोग, विषिष्ट अतिथी शैलेष नाडकर्डी धूतपापेष्वर आयुर्वेद फार्मेसी, हेमन्त सिंह चौहान चेयरमेन, आर.डी. मेमोरियल गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूट, भोपाल द्वारा दीप प्रज्वलन व धन्वंतरी पूजन से किया गया कार्यक्रम में कलकत्ता में आयोजित होने बाले 7वें वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस की स्मारिका का विमोचन किया गया। तदुपरांत 'रक्तमोक्षण' पर आयोजित वर्कषॉप में डॉ. राम अरोरा के द्वारा व्याख्यान व रक्तमोक्षण की क्रियाविधि का पेषेंट पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया।



भोजनावकाश उपरांत धूतपापेष्वर आयुर्वेद फार्मेसी के तत्वाधान में "ज्योतिस्मति-2" आयुर्वेद प्रष्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के चुने गए 4 आयुर्वेद महाविद्यालय की टीमें शामिल हुई एवं प्रथम, द्वितीय पुरस्कार का भी वितरण किया गया।



कार्यक्रम में डॉ. रवि प्रकाष सिंह प्राचार्य रानी दुल्लैया स्मृति आयुर्वेद पी.जी. महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल एवं वैद्य गोपालदास मेहता अध्यक्ष विष्व आयुर्वेद परिषद व ट्रस्टी उद्धवदास मेहता न्यास, डॉ. अनुराग सिंह राजपूत व डॉ0 प्रषांत तिवारी नस्या (राष्ट्रीय आयुर्वेद छात्र एवं युवा संगठन) से उपस्थित रहे एवं बडी संख्या में आयुर्वेद छात्र छात्राएं व आयुर्वेद प्रेमीजन उपस्थित रहे।
Tags :