🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से बौखलाए आतंकी, अफसरों को बना सकते हैं निशाना!!

👤
Admin
👁 17631 व्यूज
📍 1
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से बौखलाए आतंकी, अफसरों को बना सकते हैं निशाना!!
दिल्ली में आतंकी संगठन अल-कायदा के आतंकियों का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली पुलिस ने अपने स्पेशल सेल से अधिकारियों को एक चिट्ठी लिखी है, चिट्ठी में कहा गया है कि अलकायदा के आतंकी उनपर हमला कर उनकी हत्या कर सकते हैं। दरअसल, अल-कायदा ने स्पेशल सेल के अधिकारियों की हत्या के लिए संदेश जारी किया है। इस संदेश के बाद खुफियां एजेसिंयां सतर्क हैं।

और दिल्ली पुलिस ने भी स्पेशल सेल के सभी आईएस और आईपीएस अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही उसने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए भी कहा है। दिल्ली पुलिस की चिट्ठी के मुताबिक अल-कायदा के मुखिया मौलाना असीम उमर ने भारतीय मुसलमानों को नसीहत दी है कि वो भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की हत्या करें। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी इस बात की पुष्टि की है।इससे पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर कहा है कि भारत में भी बांग्लादेश जैसे हमले हो सकते हैं। खुफिया एजेंसियों की माने तो बंगाल और असम में आतंकी संगठन आईएसआईएस का एक नेटवर्क है जो देश में इस तरह के हमलों को अंजाम देने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों के इस अलर्ट के बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Tags :