🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

लोकायुक्त छापाः करोड़पति निकला वेटनरी डॉक्टर

👤
Digital Desk
👁 17943 व्यूज
📍 इंदौर
लोकायुक्त छापाः करोड़पति निकला वेटनरी डॉक्टर
27 अक्टूबर-2016, मध्य प्रदेश के इंदौर में पशु चिकित्सा विभाग में अफसर डॉ. शारिक मोहम्मद शेख के ठिकानों पर गुरुवार की सुबह लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है. लोकायुक्त के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति को लेकर मारे गए इस छापे में करोड़ों की बेनामी संपत्ति मिली है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह पशु चिकित्सक सहायक शल्यज्ञ डॉ. शेख के एमआईजी लाइन स्थित आलीशान बंगले सहित तीन ठिकानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई की गई.



इस दौरान लोकायुक्त को करोड़ों की काली कमाई का पता चला है. इसमे आलीशान मकान सहित प्राइम लोकेशन पर प्लॉट और कृषि जमीन के अलावा कई वाहनों का खुलासा हुआ हैं.

डॉ. शेख के अलावा उनकी बहन और व्यावसायिक पार्टनर के यहां भी लोकायुक्त पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची है.



प्रारंभिक जांच में शारिक मोहम्मद शेख के यहां

1. स्वयं के नाम क्रिश्चियन एमीनेंट स्कूल के पीछे एमआईजी कॉलोनी इंदौर में स्थित

दो मंजिला मकान

2. स्वयं के नाम क्रिश्चियन एमीनेंट स्कूल के पीछे एमआईजी कॉलोनी इंदौर में स्थित तीन

मंजिला आलीशन मकान

3. श्रीनगर कांकड इंदौर में स्वयं के नाम मकान

4. ग्राम बाईग्राम तहसील महू जिला इंदौर स्थित कृषि भूमि एवं उस पर बकरा-बकरी फॉर्म

5. पत्नी फरहत शेख के नाम ग्राम जोशी गुराडिया इंदौर में जमीन

6. ग्राम बिचौली मर्दाना जिला इंदौर में ब्ल्यू वाटर पार्क रोड पर पार्टनरशिप में कल्पतरू

फार्म हाऊस

7. तीन फोर व्हीलर और एक बुलेट मोटर साइकिल

8. साले असलम खॉन के नाम से पचमढी जिला होशंगाबाद में होटल

9. इसके अलावा अन्य रिश्तेदारों के नाम से अशोका कालोनी माणिकबाग इंदौर छोटा बांगडदा इंदौर पायोनियर इन्क्लेव इंदौर एवं अहमदनगर कॉलोनी खजराना इंदौर में तीन भूखंड.

लोकायुक्त छापे के दौरान जेवरात, नकदी और बैंक खातों का भी खुलासा हुआ है. छापे की कार्रवाई में शामिल अफसर अभी संपत्ति के मुल्यांकन में जुटे है.
Tags :