🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रूस इस्लाम पर इनसाइक्लोपीडिया के लिए करेगा आर्थिक मदद: 2025 में होगा प्रकाशित

👤
prativad
👁 1248 व्यूज
📍 भोपाल
रूस इस्लाम पर इनसाइक्लोपीडिया के लिए करेगा आर्थिक मदद: 2025 में होगा प्रकाशित
20 सितंबर 2024। रूसी शिक्षा मंत्रालय देश के दूसरे सबसे बड़े धर्म, इस्लाम के बारे में विश्वकोश (इनसाइक्लोपीडिया) प्रकाशित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इस विश्वकोश का नाम "रूसी संघ में इस्लाम" है और इसे सात खंडों में विभाजित किया गया है।

मुस्लिमों के आध्यात्मिक प्रशासन के प्रथम उपाध्यक्ष दामिर मुखेतदीनोव ने टेलीग्राम पर घोषणा की कि अगले वर्ष सात खंडों वाले 'रूसी संघ में इस्लाम' की एक हजार प्रतियाँ 2025 तक प्रकाशित की जाएँगी। फिलहाल इसका पहला खंड प्रिंटिंग हाउस से तैयार होकर आ गया है और इसकी समीक्षा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह परियोजना रूस में इस्लाम धर्म को मान्यता देने की 1100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू की गई थी। रूस में तुर्की के बाद यूरोप में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है, जो देश की कुल जनसंख्या का 5% से 8.5% तक है।
Tags :