🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

प्रधानमंत्री आवास योजना में पट्टे देने पर लगी रोक हटी

👤
वेब डेस्क
👁 18101 व्यूज
📍 भोपाल
प्रधानमंत्री आवास योजना में पट्टे देने पर लगी रोक हटी
27 अक्‍टूबर 2016, प्रधानमंत्री आवास योजना यानी हाऊसिंग फार आल स्कीम के तहत मप्र में भूमिहीन लोगों को पट्टे देने पर लगी रोक हटा ली गई है। दरअसल राज्य सरकार ने गत 30 दिसम्बर 2015 को मप्र नगरीय क्षेत्र के भूमिहीन व्यक्ति पट्टाधृति अधिकारों को प्रदान किया जाना अधिनियम 1984 के तहत भूमिहीन लोगों को पट्टा देने काी समस सारिणी जारी की थी परन्तु 2 फरवरी 2016 को यह समय सारिणी निरस्त कर पृथक से बाद में समय सारिणी जारी करने के निर्देश जारी किये थे। लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार की हाऊसिंग फार आल स्कीम यानी पीएम आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासीय इकाईयों की प्रगति की समीक्षा में यह बात सामने आई कि राज्य सरकार ने पट्टों पर रोक लगाई हुई है। इससे इस योजना के क्रियान्वयन पर रोक लगी हुई थी।



इसी कारण अब राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से प्रचलित आवासीय योजनाओं हेतु हितग्राहियों को आवश्यक्तानुसार पट्टा तैयार कर किया जाये।

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि पीएम आवास योजना के हितग्राही हेतु पट्टा वितरण की कार्यवाही करें।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :