🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, फ्लाइंग किस से जीता दिल!

👤
prativad
👁 7044 व्यूज
📍 भोपाल
आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, फ्लाइंग किस से जीता दिल!
24 सितंबर 2024। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में अपने डेब्यू के साथ ही दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। एक ग्लैमरस अवतार में नजर आईं आलिया ने न केवल रैंप पर चार चांद लगाए बल्कि अपने अंदाज से सभी का दिल भी जीत लिया।

ब्लैक एंड सिल्वर का जादू
पेरिस फैशन वीक के लिए आलिया ने ब्लैक ऑफ-शोल्डर जंपसूट और मेटैलिक सिल्वर बस्टियर का चुनाव किया था। न्यूड पिंक लिप्स और वेट हेयरलुक में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया का ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया और फैशन प्रेमियों ने उनकी खूब तारीफ की।



रैंप वॉक से लूटी महफिल
आलिया का रैंप वॉक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर चलती हुई आलिया ने फ्लाइंग किस और हार्ट शेप बनाकर दर्शकों को दीवाना बना दिया। उन्होंने सिंडी ब्रुना, कारा डेलेविंगने, केंडल जेनर जैसी अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स के साथ रैंप शेयर किया।

वर्क फ्रंट पर क्या है
आलिया जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वेदांग रैना भी हैं। इसके अलावा, आलिया शरवरी के साथ स्पाई ड्रामा 'अल्फा' में भी काम कर रही हैं।
Tags :