🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े जियो के ग्राहक

👤
prativad
👁 1477 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े जियो के ग्राहक
25 सितंबर 2024। टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की ताजा रिपोर्ट में एक बार फिर से जियो के साथ बड़ी संख्या में नए ग्राहक जुड़े है। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 8 करोड़ से ज्यादा मोबाइल ग्राहक है। इन आंकड़ों में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो चुकी है। जुलाई 2024 में जियो के ग्राहक 1.7 लाख से बढ़े है। जियो का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ मोबाइल उपभोक्ता में मार्केट शेयर 54.9 फिसदी से अधिक है। साथ ही दोनों प्रदेश में वायरलाइन ब्राडबैंड इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 18.0 लाख से ज्यादा हो गई है। इसमें जियो फाइबर/एयर फाइबर इंटरनेट उपयोग करने वाले उपभोक्ता 9.4 लाख से ज्यादा है। जुलाई 2024 में जियो फाइबर/एयर फाइबर के ग्राहक 41 हजार से ज्यादा बढ़े है। ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में जियो का मार्केट शेयर 50.2 फिसदी से अधिक हो गया है।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो की ट्रू 5जी सर्विस दोनों प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद है। जियो के सर्किल में 10,500 से अधिक मोबाइल टावर है, जो कि दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स से दो गुना से भी ज्यादा है।
Tags :