🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

45 साल संघर्ष, 25 साल लाठी: आखिर क्यों टूटा भूपेंद्र सिंह का दिल?

👤
prativad
👁 1746 व्यूज
📍 भोपाल
45 साल संघर्ष, 25 साल लाठी: आखिर क्यों टूटा भूपेंद्र सिंह का दिल?
30 सितंबर 2024। मध्यप्रदेश की राजनीति में गहराते हालात अब बीजेपी के शीर्ष नेताओं में नाराजगी का संकेत दे रहे हैं। बुंदेलखंड के प्रमुख ब्राह्मण और क्षत्रिय नेताओं में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है, जिसमें पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह की नाराजगी प्रमुखता से उभरकर सामने आई है। हाल ही में सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में पूर्व मंत्रियों की नाराजगी के बाद बीजेपी का आंतरिक शीत युद्ध सतह पर आ गया।

भूपेंद्र सिंह की व्यथा: संघर्ष और असंतोष
इस शीत युद्ध की पृष्ठभूमि में, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की नाराजगी ने नया मोड़ तब लिया जब एक समाचार पत्र ने रिपोर्ट किया कि उन्होंने कॉन्क्लेव के मंच पर खुद के लिए कुर्सी लगवाई और बैठक व्यवस्था से असंतोष जताया। इस रिपोर्ट से आहत भूपेंद्र सिंह ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर की। उन्होंने लिखा, "मैंने और मेरे परिवार ने 45 वर्षों तक पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, लेकिन कुर्सियों की खबर ने मन को व्यथित कर दिया है।"

संघ-भाजपा मेरे खून में: भूपेंद्र सिंह की भावुक प्रतिक्रिया
अपनी फेसबुक पोस्ट में भूपेंद्र सिंह ने लिखा, "संघ और भाजपा मेरे खून में हैं, और मैं हमेशा इनके अनुशासन का पालन करता आया हूँ। पिछले 45 सालों में मैंने पार्टी के लिए निरंतर कार्य किया है, जिनमें 25 साल ऐसे थे जब कांग्रेस की सत्ता थी। उस समय मैं आंदोलनों में पुलिस की लाठियों का सामना किया, जेल की यातनाएं सही, लेकिन अपने संघर्ष के रास्ते से नहीं हटे।"

कुर्सी की चाह नहीं, विचारधारा सर्वोपरि
भूपेंद्र सिंह ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि अगर उन्हें सिर्फ कुर्सी का मोह होता, तो वो कांग्रेस सरकार के दमन के समय झूठे मुकदमों और जेल की यातनाओं को क्यों सहते? उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के दौर में जब उनके परिवार की जमीनें अधिग्रहित की जा रही थीं, तब कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने विचारधारा के साथ समझौता करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, "हमने उस समय कुर्सियों का मोह नहीं किया, तो आज क्यों करेंगे? मेरे परिवार का कोई भी सदस्य कभी भी भाजपा के अलावा किसी और पार्टी या विचारधारा से नहीं जुड़ा, और न ही कभी कुर्सी के लिए समझौता किया। अगर कुर्सियों का लालच होता, तो हम संघर्ष और यातनाएं क्यों सहते?"

भविष्य की राजनीति की ओर संकेत
भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव की बढ़ती नजदीकियों से यह साफ है कि बीजेपी के अंदर आने वाले समय में राजनीति का समीकरण बदल सकता है। दोनों नेताओं का खुला असंतोष बताता है कि पार्टी के अंदरूनी मतभेद अब खुलकर सामने आ रहे हैं, जो भविष्य की राजनीति पर गहरा असर डाल सकते हैं।
Tags :