🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का भारी विरोध, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बंद कराया शो

👤
Digital Desk
👁 18002 व्यूज
📍 Bhopal
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का भारी विरोध, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बंद कराया शो
अक्टूबर 28, 2016, मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का भारी विरोध हुआ है. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं फिल्म का प्रदर्शन रोकने के लिए सिनेमाघर के अंदर घुस गए, जिसके बाद शो का प्रदर्शन रोक दिया गया है.



शहर के समदड़िया मॉल में सुबह नौ बजे फिल्म का शो शुरू होने के कुछ ही देर बाद हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ता मल्टीफ्लेक्स में घुस गए. कार्यकर्ता फिल्म में पाकिस्तान कलाकार फवाद खान के होने का विरोध कर रहे हैं.



कार्यकर्ताओं के हंगामें को देखकर फिल्म देख रहे दर्शक टॉकीज से बाहर निकल गए. हंगामा बढ़ता देखकर फिल्म का शो रद्द करने के साथ मल्टीफ्लेक्स को बंद कर दिया गया है.



ग्वालियर में भी विरोध

ग्वालियर में भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया है. यहां मुरार में श्री टॉकीज पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद श्री टॉकीज और डीडी मॉल में फन सिनेमा के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है



गौरतलब है कि उरी हमले के बाद से पाकिस्तान को लेकर देशभर में रोष का माहौल है. इस बीच हिंदू संगठन और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार करने की मांग की थी.



साथ ही उन्होंने ए दिल है मुश्किल में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को रिप्लेस करने की भी अपील की थी. ऐसा नहीं करने पर इन संगठनों के जरिए फिल्म को नहीं चलने देने की धमकी दी थी.
Tags :