🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पाकिस्तान ने जम्मू में भारी गोलीबारी की, जवाबी कार्रवाई में कई रेंजर ढेर

👤
Digital Desk
👁 18462 व्यूज
📍 जम्मू
पाकिस्तान ने जम्मू में भारी गोलीबारी की, जवाबी कार्रवाई में कई रेंजर ढेर
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नौशेरा सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर भारी बमबारी और गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के आज (शुक्रवार) नियंत्रण रेखा पर स्थित नौशेरा में स्वचालित और छोटे हथियारों, 82 एमएम और 120 एमएम के मोर्टारों के जरिए हमारे ठिकानों को निशाना बनाते हुए संघर्ष विराम उल्लंघन किया।"



मेहता ने कहा, "हमारे जवान हमले का समुचित और मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।" प्रवक्ता ने कहा, "इलाके में गोलीबारी और बमबारी जारी है। अंतिम खबर मिलने तक हमारे पक्ष का कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई हताहत हुआ है।" पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक रेंजर्स जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा, दोनों पर पिछले पांच दिनों से संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहे हैं। भारी बमबारी की एक अन्य घटना में शुक्रवार को यहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में तीन नागरिक घायल हो गए थे।



वहीं बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाक सीमा में स्थित शकरगड़, नारोवाल और चपरार में काफी तबाही हुई। बीएसएफ की गोलाबारी में 2 पाकिस्तानी गांव में आग लग गई। इस कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए हैं, जबकि 3 घायल हुए हैं। इसके अलावा 1 पाकिस्तानी सैनिक भी मारा गया और 2 सैनिक घायल हुए हैं।



कल दोपहर से अब तक बीएसएफ की कार्रवाई में कई पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए हैं। गोलीबारी में 4 पाकिस्तानी नागरिक भी मारे गए और 30 नागरिक घायल हुए हैं। बीएसएफ की तरफ से जबरदस्त कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तान ने सीमा पर स्थित अपनी चौकियों पर एसएसजी के जवान तैनात कर दिए हैं।
Tags :