🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रतन टाटा के निधन से बिखरीं सिमी ग्रेवाल, बोलीं- आपकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता

👤
prativad
👁 1723 व्यूज
📍 भोपाल
रतन टाटा के निधन से बिखरीं सिमी ग्रेवाल, बोलीं- आपकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता
10 अक्टूबर 2024। भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, और उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीति, व्यापार, खेल, मनोरंजन, और विदेशों से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। रतन टाटा के इस दुखद निधन पर बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सिमी, जो रतन टाटा के बेहद करीब थीं और जिनसे रतन टाटा कभी शादी करना चाहते थे, ने उन्हें अपना खास मित्र बताते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक श्रद्धांजलि साझा की है।

सिमी ग्रेवाल ने अपने चर्चित चैट शो Rendezvous with Simi Garewal की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद कोट में और रतन टाटा काले सूट में नजर आ रहे हैं। इस भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "लोग कहते हैं आप चले गए हैं, लेकिन आपके जाने की भरपाई कभी नहीं हो सकेगी, अलविदा मेरे दोस्त।"

रतन टाटा-सिमी ग्रेवाल: एक अधूरी प्रेम कहानी
कम ही लोग जानते हैं कि रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल के बीच एक खास रिश्ता था। साल 1962 के इंडो-चाइना युद्ध के दौरान, रतन टाटा सिमी से शादी करना चाहते थे, लेकिन उस समय रतन टाटा की कोई खास पहचान नहीं थी और यह शादी नहीं हो सकी। रतन और सिमी कई बार डेट पर मिले थे, लेकिन उनका रिश्ता शादी में बदलने के बजाय दोस्ती तक ही सीमित रह गया।

सिमी ग्रेवाल की यादें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिमी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका और रतन टाटा का रिश्ता लंबे समय तक चला था। उन्होंने बताया, "रतन एक अद्भुत इंसान थे, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बेमिसाल था और उनके लिए पैसा कभी प्राथमिकता नहीं रही। वो विदेशों में ज्यादा खुलकर जीते थे, लेकिन उनके दिल में भारत के लिए खास जगह थी।" सिमी के शो में रतन टाटा भी एक बार नजर आ चुके हैं, जहां उनकी बातचीत ने लोगों का दिल जीत लिया था।



सिमी ग्रेवाल के इन शब्दों ने रतन टाटा के साथ उनके गहरे रिश्ते की झलक दी और यह दिखाया कि वह एक असाधारण शख्सियत थे, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी।
Tags :