🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

नग्न सेल्फी लेते वक़्त छात्रा टकराई पुलिस की कार से

👤
Digital Desk
👁 19651 व्यूज
📍 ह्यूस्टन
नग्न सेल्फी लेते वक़्त छात्रा टकराई पुलिस की कार से
एक अमरीकी कॉलेज छात्रा, कार चलाने के दौरान टॉपलेस सेल्फ़ी लेने की कोशिश में पुलिस कार से टकरा गई.



अमरीकी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 19 साल की मिरिंडा रेडर सोशल मीडिया एप स्नैप चैट के ज़रिए अपने बॉयफ्रेंड को अपने 'नग्न फ़ोटो' भेज रही थी तब ये हादसा हुआ.



ह्यूस्टन के उत्तर में लगभग 160 किलोमीटर दूर ब्रायन में बुधवार को ये दुर्घटना हुई.



पुलिस के मुताबिक छात्रा के पास से शराब की खुली हुई बोतल भी थी.



इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ.

पुलिस ने बताया कि जिस अधिकारी की कार को टक्कर मारी गई थी जब वह रेडर के समीप पहुंचा उसने पाया कि महिला का टॉप खुला हुआ था.



कॉलेज में पहले वर्ष की इस छात्रा ने अधिकारी को बताया कि वह कैंपस में अपने घर कार से वापस लौट रही थी.



गिरफ़्तारी अधिकारी ने एक शपथ पत्र में लिखा, "मैंने उससे पूछा ड्राइविंग के दौरान उसने कपड़े क्यों नहीं पहने थे तो उसने बताया कि लाल बत्ती होने पर वो अपने बॉयफ़्रेंड को स्नैपचेट से फोटो भेजने के लिए सेल्फ़ी ले रही थी."



पुलिस ने बताया कि उसे ड्राइविंग के दौरान नशे की हालत में होने के संदेह में गिरफ़्तार किया गया था और गुरूवार सुबह उसे दो हजार डॉलर के ज़मानती बांड पर जेल से रिहा कर दिया गया था.
Tags :