🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया 2024, बचपन का सपना हुआ साकार

👤
prativad
👁 2126 व्यूज
📍 भोपाल
निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया 2024, बचपन का सपना हुआ साकार
17 अक्टूबर 2024। उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से निकली निकिता ने बचपन से ही मॉडलिंग और अभिनय में रुचि दिखाई थी।

निकिता ने बताया कि, "मैंने कई बार रामलीला में माता सीता का किरदार निभाया है। जब छोटी थी तो मम्मी अक्सर मुझे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिस इंडिया बनाकर ही भेजा करती थी। अब मैं सच में मिस इंडिया बन गई।"

निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन में पूरी की और फिर उच्च शिक्षा के लिए मुंबई चली गईं। उन्होंने मुंबई में मॉडलिंग और थिएटर में अपना करियर बनाया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उज्जैन की निकिता पोरवाल को सौंदर्य प्रतियोगिता 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024' जीतने पर शुभकामनाएं दीं। दिलचस्प बात यह है कि सीएम खुद भी मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से हैं।

नई मिस इंडिया वर्ल्ड को शुभकामनाएं देते हुए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया, "उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल को 'फेमिना मिस इंडिया 2024' का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई! आप मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करें और देश का गौरव बढ़ाएं! आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।"



मिस इंडिया का सफर
अगस्त 2024 में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब मिल चुका था। इसके बाद उन्होंने मिस इंडिया 2024 के लिए कड़ी मेहनत की और अंततः यह खिताब अपने नाम किया।

परिवार में खुशी का माहौल
निकिता के पिता अशोक पोरवाल पेट्रो केमिकल व्यापारी हैं। पूरे परिवार में निकिता की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस इंडिया बनने का सफर
निकिता ने बताया कि, "मिस इंडिया ही बनना था, इसलिए मॉडलिंग और थियेटयर में अपना करियर बनाना शुरू किया।" उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म अभिनेत्री बनने का सपना देखा है और इस खिताब के साथ उनका सपना और करीब आ गया है।


https://www.prativad.com/donation.php, Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद,दान करें, Madhya Pradesh News, Donation, दान करें और बदलाव लाने में हमारी मदद करें, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :