🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की क्षमता में हुई अभूतपूर्व वृद्धि: : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 2867 व्यूज
📍 भोपाल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की क्षमता में हुई अभूतपूर्व वृद्धि: : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
20 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। स्वदेशी हथियारों के विकास पर जोर देने से सेना आत्मनिर्भर बन रही है। 3 ईएमई सेंटर भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम करके देश की सुरक्षा को मजबूत किया है।"

मध्यप्रदेश के वीर सपूतों को किया सम्मानित, मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी
मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के वीर सपूतों को याद करते हुए कहा कि राज्य ने देश को कई वीर सैनिक दिए हैं। उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है।"
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध एवं सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सेना/केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के शहीदों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा में विशेष नियुक्ति दी जाएगी। सहायता राशि का आधा अंश शहीद की पत्नी को और आधा अंश आश्रित माता-पिता को दिया जाएगा। शहीदों के माता-पिता को दी जाने वाली मासिक अनुदान की राशि बढ़ाकर 10 हजार रूपये और शहीदों की पुत्रियों एवं बहनों के विवाह पर आशीर्वाद राशि भी बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई है। प्रदेश में निवासरत द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों एवं उनकी पत्नियों की पेंशन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है, जो देश में सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश निवासी ऐसे माता-पिता, जिनकी पुत्री सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष की गई है। राज्य शासन द्वारा विभिन्न शौर्य एवं विशिष्ट सेवा अलंकरणों से सम्मानित सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सर्वाधिक सम्मान राशि दी जाती है। भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, विकलांग सैनिकों एवं आश्रितों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता तथा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है।

सेना के भूतपूर्व सैनिकों का योगदान अमूल्य
भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश का इतिहास वीरता और बलिदान का रहा है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के योगदान को सलाम करते हुए कहा, "सेना के भूतपूर्व सैनिकों का ज्ञान और अनुभव युवा जवानों के लिए अत्यंत मूल्यवान है।"

सैनिक कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम की अन्य मुख्य बातें:
भूतपूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन
शहीदों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि
शहीदों के माता-पिता को मासिक अनुदान में वृद्धि
शहीदों की पुत्रियों के विवाह पर आशीर्वाद राशि में वृद्धि
द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों की पेंशन में वृद्धि

भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सेना के शौर्य का प्रतीक स्मृति-चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान 102 रेजीमेंट इंजीनियर के जवानों ने सिख संप्रदाय की युद्ध शैलियों का प्रदर्शन किया। जवानों के शौर्य और ऊर्जा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंच से उतरे और जवानों से मिले। उनका उत्साहवर्धन किया और जवानों के साथ ग्रुप फोटो भी ली। इस अवसर पर सेना के अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन उपस्थित थे।



Donation for a cause, Support our mission, Charitable donation, Donate and make a difference, Help us bring change, Support local journalism, Madhya Pradesh charity, Give back to the community, Fundraising for change, Contribute to social causes, Make an impact with your donation, Help us improve society, Donate to support news, Prativad donation, Help us bring better news, Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, दान करें,  Madhya Pradesh News, Donation, दान करें और बदलाव लाने में हमारी मदद करें, दान करें, Hindi Samachar, prativad.com
Tags :