🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

एसबीआई और आईसीआईसीआई का दिवाली गिफ्ट

👤
Digital Desk
👁 19257 व्यूज
📍 नई दिल्ली
एसबीआई और आईसीआईसीआई का दिवाली गिफ्ट
अक्टूबर 30, 2016, (एस.बी.आई.) और आई.सी.आई.सी.आई. बैंक दोनों ने सस्‍ता होम और कार लोन देने का ऐलान कि‍या है। शनि‍वार को एस.बी.आई. ने ब्‍याज दर 0.15 फीसदी और आई.सी.आई.सी.आई. बैंक ने 0.10 फीसदी घटाने की घोषणा की है। दोनों की नई ब्‍याज दरें 1 नवंबर 2016 से लागू हो जाएंगी। आई.सी.आई.सी.आई. बैंक ने सभी अवधि‍ वाले एम.सी.एल.आर. आधारि‍त मार्जि‍न कॉस्‍ट ऑफ फंड्स में कमी की है। इसके बाद एस.बी.आई. ने एम.सी.एल.आर. में 0.15 फीसदी की कमी करने का ऐलान कि‍या।



अब कि‍तनी हो जाएगी ब्‍याज दरें

नई ब्याज दरों के तहत एस.बी.आई. का एक साल का एम.सी.एल.आर. (इसमें होम लोन शामि‍ल) की दर 8.90 फीसदी हो जाएगी जबकि‍ आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की यह दर 8.95 फीसदी होगी। वहीं, एस.बी.आई. ने ओवरनाइट एम.सी.एल.आर. को 8.65 फीसदी रखा है जबकि‍ एक माह के लि‍ए यह रेट 8.75 फीसदी है।



लगातार दबाव के बाद ब्‍याज दर में कटौती

आर.बी.आई. की ओर से बैंकों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। रैगुलेटरी की ओर से लोगों को ब्‍याज दरों में कटौती का फायदा नहीं पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा, फाइनैंशि‍यल ईयर की दूसरी छमाही में ?व्‍यस्‍त सीजन? से पहले लोन की डि‍मांड बढ़ने वाली है। इसे देखते हुए बैंकों ने यह कदम उठाया है।
Tags :