🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ खेल ● BREAKING

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान को हराकर भारत बना चैंपियन

👤
Digital Desk
👁 24771 व्यूज
📍 मलेशिया
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान को हराकर भारत बना चैंपियन
अक्टूबर 30, 2016, भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है।



मलेशिया में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत विजेता बन गया है। फाइनल मे भारत ने शुरू से ही बढ़िया खेल का नजारा दिखाया। रुपिंदर पाल सिंह ने 18 वें मिनट में पहला और अफनान यूसुफ ने 23 वें मिनट में दूसरा गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। पाकिस्तान की ओर से अलीम बिलाल ने 26 वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। पहले हाफ तक भारत 2-1 से आगे रहा।



खेल के 38 वें मिनट मे अली शान ने पाक के लिए गोल कर स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। 51 वें मिनट में भारत ने फिर से बढ़त बनाई। निकिन के शानदार फील्ड गोल ने भारत को फिर से आगे कर दिया। 51 वें मिनट में बनी 3-2 की बढ़त निर्णायक साबित हुई और भारत ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।



दूसरी बार बना भारत चैंपियन

भारत ने दूसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। 2011 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। 2012 में पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर चैंपियन बना। 2013 में एक बार फिर पाकिस्तान ने खिताब अपने नाम किया था, इस बार उपविजेता रही जापान की टीम।



मलेशिया के कवांटन में 20 अक्टूबर को शुरू हुई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में 10 दिन तक लगातार रोमांच बना रहा। खास तौर से फाइनल में कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आने से इसको लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई।



शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत ने दक्षिण कोरिया को रोमांचक मुकाबले में हराया, तो वहीं पाकिस्तान ने मेजबान मलेशिया को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। प्रतियोगिता की दो अन्य टीमें चीन और जापान हैं।



6 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत ने कोई मैच नहीं हारा।। उसका एक मैच दक्षिण कोरिया से ड्रॉ रहा जबकि छह मैच भारत ने जीते हैं।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का ये चौथा संस्करण है। अब तक हुए हर टूर्नामेंट में हर बार पाकिस्तान फाइनल का हिस्सा रहा है। जिसमें दो बार उसने खिताब अपने नाम किया है।
Tags :