🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

प्रॉपर्टी रेट में 200% वृद्धि का विरोध, सर्किल रेट तीन साल के लिए स्थिर करने की मांग

👤
prativad
👁 3654 व्यूज
📍 भोपाल
प्रॉपर्टी रेट में 200% वृद्धि का विरोध, सर्किल रेट तीन साल के लिए स्थिर करने की मांग
5 नवंबर 2024। भोपाल में सर्किल रेट में प्रस्तावित भारी वृद्धि का विरोध करते हुए, रियल एस्टेट उद्योग के प्रतिनिधि संगठन क्रेडाई (कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने तीन साल के लिए प्रॉपर्टी रेट को स्थिर रखने की मांग की है। सोमवार को भोपाल में सर्किल रेट में 200 फीसदी तक की वृद्धि की घोषणा की गई थी। इसके जवाब में, मंगलवार को क्रेडाई भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष मनोज मीक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक भगवानदास सबनानी से मुलाकात की और इस निर्णय के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

क्रेडाई के अनुसार, सर्किल रेट में इतनी अधिक वृद्धि रियल एस्टेट सेक्टर, आम जनता और प्रधानमंत्री आवास योजना के उद्देश्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी। संगठन का कहना है कि पिछले एक दशक में, भोपाल में सर्किल रेट में इंदौर की तुलना में कई गुना अधिक वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप यहां प्रॉपर्टी बाजार में अस्थिरता आई है। इस वजह से भोपाल में निवेश घटा है और प्रॉपर्टी की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए घर खरीदना मुश्किल हो गया है। सर्किल रेट में वृद्धि से प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ता है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।

क्रेडाई ने अपने ज्ञापन में यह भी कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अनुभवों से यह सिद्ध हुआ है कि अत्यधिक सर्किल रेट से प्रॉपर्टी लेन-देन में कमी आती है, जिससे राज्य के राजस्व में भी अपेक्षित वृद्धि नहीं होती।

क्रेडाई ने मांग की है कि राज्य सरकार सर्किल रेट को कोविड-पूर्व स्तर पर लाए और अगले तीन वर्षों तक किसी भी तरह की वृद्धि न की जाए। इस अवधि के दौरान निवेश, व्यापार, और राजस्व की स्थिति का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यह कदम जनहित में होगा और राज्य की राजधानी, भोपाल, तथा राजस्व वृद्धि में सहयोगी साबित होगा।
Tags :