🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ मनाई दीवाली

👤
Digital Desk
👁 18384 व्यूज
📍 नई दिल्ली
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ मनाई दीवाली
अक्टूबर 30, 2016, दीवाली मनाने के मामले में बाकी सभी प्रधानमंत्रियों से अलग परंपरा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के सुमडो में पहुंचकर ITBP, सेना और डोगरा स्काउट के साथ दिवाली मनाई. पीएम करीब एक घंटे तक जवानों के साथ रहे.



प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार तीसरी दीवाली सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ मनाने के लिए प्रधानमंत्री आज सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से रवाना हुए. साढे आठ बजे के करीब वो चंडीगढ पहुंचे. वहां से भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के जरिये हिमाचल प्रदेश के किन्नौर पहुंचे. किन्नौर में उनका हेलिकॉप्टर सोमडु के पास उतरा, जहां से वो सुमडो के लिए रवाना हुए, जहां पर आईटीबीपी का कैंप था. रास्स्ते में चांगो गांव आया, जहां वो अपना काफिला रोककर गाड़ी से उतर पड़े और गांव वालों से मिले. इस दौरान पीएम मोदी ने गांव के सभी लोगों से मुलाकात की, जिसमें युवा, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे. गांव वालों के अनुरोध पर उन्होंने हिमाचली टोपी भी पहनी और साथ में फोटो भी खिचाये.



चांगो में करीब पंद्रह मिनट तक रुकने के बाद पीएम सुमडो के लिए रवाना हुए. साढे दस बजे के करीब वो सुमडो पहुंच गये, जहां आईटीबीपी का कैंप था. यही पर वो आईटीबीपी के साथ सेना के जवानों से मिले. करीब दो घंटे तक वो यहां रुके और इस दौरान न सिर्फ जवानों को उन्होंने मिठाई खिलाई, बल्कि खुद उनके हाथ से मिठाई भी खाई. सुमडो से प्रधानमंत्री साढे बारह बजे के करीब रवाना हुए. खास बात ये है कि जब देश के लोग रेडियो और टेलीविजन पर पीएम मोदी के मन की बात सुन रहे थे, उस वक्त मोदी खुद सुरक्षा बलों के बहादुर जवानों के बीच मौजूद थे.



ये पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीवाली के मौके पर जवानों के साथ सरहद पर जा रहे हैं. मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पिछली दो दीवाली सेना के जवानों के साथ सरहद पर मना चुके हैं.



प्रधानमंत्री ने पिछले साल दिवाली अमृतसर के खालसा स्थित डोगराई वॉर मेमोरियल में मनायी थी.. जबकि 2014 की दीवाली सियाचिन में सैनिकों के साथ मनायी थी.
Tags :