🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

100 से अधिक बच्चों के जैविक पिता, टेलीग्राम अरबपति का महिलाओं के लिए अनोखा ऑफर: क्या आप भी चाहती हैं उनका बच्चा?

👤
prativad
👁 2238 व्यूज
📍 भोपाल
100 से अधिक बच्चों के जैविक पिता, टेलीग्राम अरबपति का महिलाओं के लिए अनोखा ऑफर: क्या आप भी चाहती हैं उनका बच्चा?
11 नवंबर 2024। मॉस्को के एक प्रजनन क्लिनिक ने महिलाओं के लिए एक अनोखा प्रस्ताव पेश किया है, यदि आप अरबपति और टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव का बच्चा चाहती हैं, तो यह क्लिनिक मुफ़्त इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (IVF) प्रदान कर रहा है! टेलीग्राम के इस अरबपति उद्यमी के शुक्राणु के साथ उपचार की पेशकश, ड्यूरोव द्वारा महिलाओं की मदद के लिए किए गए अनुदान के तहत उपलब्ध है।

जुलाई में, ड्यूरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि अब तक उनके 100 से अधिक जैविक बच्चे हैं, और उन्होंने 15 साल पहले अपने एक दोस्त की मदद के लिए डोनेशन की शुरुआत की थी। उनका कहना है कि मॉस्को के एक खास चिकित्सा केंद्र में उनके कुछ जमे हुए सैंपल अब भी उपलब्ध हैं। अल्ट्राविटा क्लिनिक, जहां यह सुविधा दी जा रही है, ने हाल ही में घोषणा की कि वह इस पहल के लिए ड्यूरोव के समर्थन से गर्वित है। क्लिनिक का कहना है कि यह 'ड्यूरोव का समाज को योगदान देने का एक अनूठा तरीका' है।

जुलाई में अपने पोस्ट में, दुरोव ने कहा कि वह अपने डीएनए कोड को "ओपन-सोर्स" बनाना चाहते हैं ताकि उनके जैविक बच्चे एक-दूसरे को पा सकें, अगर वे चाहें।

हालांकि, ड्यूरोव के निजी जीवन को लेकर विवाद भी गहराता जा रहा है। स्विट्जरलैंड में एक महिला ने उन पर पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कानूनी शिकायत दर्ज की है। इस अरबपति के एक प्रवक्ता का दावा है कि ड्यूरोव अपने बच्चों की देखभाल के लिए प्रति बच्चे 10,000 डॉलर प्रति माह तक का सहयोग देते हैं।
Tags :