🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

विजन डॉक्यूमेंट @ 2047 होगा विकसित मध्यप्रदेश का आधार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 3296 व्यूज
📍 भोपाल
विजन डॉक्यूमेंट @ 2047 होगा विकसित मध्यप्रदेश का आधार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
12 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विजन डॉक्यूमेंट @ 2047 विकसित मध्यप्रदेश का आधार होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से 'विकसित मध्यप्रदेश @ 2047 विज़न डॉक्यूमेंट' तैयार किया जा रहा है। पिछले सप्ताह इस संबंध में नीति आयोग के सीईओ श्री बी.वी. आर. सुब्रमण्यम ने राज्य के प्रमुख अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को अपने-अपने विभागों में विजन डॉक्यूमेंट की तैयारी की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह में डॉक्यूमेंट का प्रारूप मंत्रि-परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

शहरी विकास और प्लानिंग पर जोर
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने-अपने विभागों में इस विजन डॉक्यूमेंट की तैयारी की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से शहरी विकास और प्लानिंग पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी जैसी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।



भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धार और शहडोल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

मंत्रि-परिषद की बैठक
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के गान के साथ हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
Tags :