🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर 'माटी के वीर' पदयात्रा का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने युवाओं से विकास और समाजसेवा से जुड़ने का किया आह्वान

👤
prativad
👁 1540 व्यूज
📍 रायपुर
जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर 'माटी के वीर' पदयात्रा का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने युवाओं से विकास और समाजसेवा से जुड़ने का किया आह्वान
13 नवम्बर 2024। छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में आज केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में ?माटी के वीर? पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस पदयात्रा में जनजातीय संस्कृति और उनकी ऐतिहासिक धरोहर का सम्मान किया गया। इस मौके पर डॉ. मंडाविया ने युवाओं को देश के विकास और सामाजिक कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।

पदयात्रा के शुभारंभ पर अपने संबोधन में डॉ. मंडाविया ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदाय और युवाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अपना संकल्प लें और सामाजिक सरोकारों में भागीदारी बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने जशपुर में मुख्यमंत्री के आग्रह पर एक सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा करते हुए जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में जनजातीय युवाओं को सम्मानित किया गया, और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक वीडियो भी प्रस्तुत किया गया।
Tags :