🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

तोते ने खोली पति की पोल नौकरानी हो रहा था रोमांस

👤
Digital Desk
👁 27226 व्यूज
📍 कुवैत
तोते ने खोली पति की पोल नौकरानी हो रहा था रोमांस
कहते हैं कि कुवैत तोते चालाक और बेबाक होते हैं. कब...कहां...और क्या बोलना वे समझ नहीं पाते और जो भी मन में होता है झट से बोल देते हैं.



ये अलग बात है कि कई बार उनका ये बेबाकीपन इंसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है. कुछ ऐसा ही वाकया कुवैत के एक व्यक्ति के साथ हुआ.



खबर दुबई से है. दरअसल, इस आदमी का अपनी नौकरानी के साथ अफेयर चल रहा था. इसके बारे में शख्स की पत्नी को कोई खबर नहीं थी, लेकिन तोते ने इसका भंडाफोड़ कर दिया.



अरब टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब पत्नी घर पर नहीं होती थी तो इस दौरान तोता नौकरानी और मालिक के बीच रोमांटिक बातें होती थी, उसे कान लगाकर सुनता था.



यह वाकया चलता रहा, लेकिन एक दिन पति के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई, जब तोता वही सारी बातें उसकी पत्नी के सामने दोहराने लगा जो कुछ देर पहले व्यक्ति अपनी नौकरानी से रोमांस करते हुए कह रहा था.



यह सब सुनकर पत्नी आगबबूला हो गई और अपने पति के खिलाफ कुवैत के हवाल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी.

उसने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया. महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अपने पति पर पहले से ही शक था. लेकिन इस तोते ने इस शक के यकीन में तब्दील कर दिया. एक दिन जब वह ऑफिस से जल्दी घर आ गई, उनका पति नर्वस भी हो गया था.

लेकिन इस पुलिस ने तोते के बयान को सबूत मानने से इनकार कर दिया और शख्स जेल जाने से बच गया. कुवैत में पराई स्त्री से अवैध संबंध रखने पर कड़ी सजा का प्रावधान है.
Tags :