🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

होम लोन: ब्याज दरें छह साल में सबसे कम पर!

👤
Digital Desk
👁 19187 व्यूज
📍 नई दिल्ली
होम लोन: ब्याज दरें छह साल में सबसे कम पर!
2 नवम्बर 2016, घर खरीदने का सपना देखने जा रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने होम लोन की दरों में कटौती की है मगर यह केवल दो महीने के लिए है. ऐसे में यदि आप प्रॉपर्टी की अपेक्षाकृत घटी हुई कीमतों का लाभ लेना चाहते हैं और होम लोन लेने का मन भी बना रहे हैं तो जल्दी कीजिए और एसबीआई की इस स्कीम का लाभ लीजिए. हालांकि इसके लिए पहले आपको एसबीआई की इस छूट से जुड़ी सही जानकारी जुटा लेना अच्छा रहेगा.



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार, बैंक ने होम लोन की दरें घटाकर 9.1 फीसदी कर दी हैं जो 6 साल में सबसे कम होम लोन दर है. बैंक ने यह कटौती फेस्टिव स्कीम के तहत की है. ध्यान दें कि इस फेस्टिव स्कीम के तहत महिलाओं के लिए होम लोन 9.1 फीसदी की दर से मिलेगा जबकि अन्य सभी लोगों को होम लोन 9.15 फीसदी पर मिलेगा.





आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक के होम लोन की दर 9.25 फीसदी हैं. लोन की ये दरें नवंबर और दिसंबर 2016 में दिए जाने वाले लोन पर लागू होंगी. इसके अलावा, बैंक ने होम लोन के बाबत प्रोसेसिंग फीस में भी कटौती की है.
Tags :