🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

नामांकन के अंतिम दिन शहडोल लोकसभा उप-चुनाव के लिये 13 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किये

👤
वेब डेस्क
👁 17691 व्यूज
📍 भोपाल
नामांकन के अंतिम दिन शहडोल लोकसभा उप-चुनाव के लिये 13 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किये
2 नवम्बर 2016, मध्यप्रदेश में आगामी 19 नवम्बर को होने वाले शहडोल लोकसभा एवं नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव के लिये नामांकन के अंतिम दिन आज 15 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये। शहडोल लोकसभा उप-चुनाव के लिये 13 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किये। इनमें 2 अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी के श्री ज्ञान सिंह और भारतीय जनशक्ति चेतना पार्टी के श्री अमित पड़वार भी शामिल हैं, जो पहले भी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल कर चुके हैं। इनके अलावा श्री शेषराम बैगा निर्दलीय, श्री शिवचरण पाव निर्दलीय, श्री महावीर निर्दलीय (दो नाम निर्देशन-पत्र), श्री कृष्णपाल सिंह पावेल लोक जनशक्ति पार्टी, सुश्री पार्वती निर्दलीय, श्री अमरपाल सिंह निर्दलीय, श्री झमक लाल वनवासी निर्दलीय, श्री राम सुंदर निर्दलीय, श्री कैलाश आई.ई.डे. पार्टी, श्री प्रकाश सिंह निर्दलीय, श्री अमृत लाल निर्दलीय ने नाम निर्देशन-पत्र शहडोल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष प्रस्तुत किया। इस प्रकार शहडोल संसदीय क्षेत्र उप-निर्वाचन के लिये अब तक 21 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन-पत्र जमा किये जा चुके हैं।



नेपानगर



बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव के लिये 2 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पर्चे जमा करवाये गये। इनमें इण्डियन नेशनल कांग्रेस के श्री कुँवर सिंह और लोक जनशक्ति पार्टी के श्री बैर सिंह शामिल हैं। इस प्रकार नेपानगर उप-चुनाव के लिये 5 अभ्यर्थी ने नामांकन-पत्र जमा किया है। नाम निर्देशन-पत्रों की जाँच (स्क्रूटनी) 3 नवम्बर को होगी। अभ्यर्थी 5 नवम्बर तक नाम निर्देशन-पत्र वापस ले सकेंगे।

Tags :