🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

एम्स भोपाल में जल्द ही शुरू होंगे हाइब्रिड कार्डियक ऑपरेटिंग रूम्स

👤
prativad
👁 1616 व्यूज
📍 भोपाल
एम्स भोपाल में जल्द ही शुरू होंगे हाइब्रिड कार्डियक ऑपरेटिंग रूम्स
7 दिसंबर 2024। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में, संस्थान ने शोध और चिकित्सा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। उनके मार्गदर्शन में एम्स भोपाल के कार्डियो थोरासिक और वैस्कुलर सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर, डॉ. विक्रम वट्टी ने कॉन्जेनिटल एंड स्ट्रक्चरल हार्ट (CASH) इंटरवेंशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में सफलतापूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम चेन्नई में मद्रास मेडिकल मिशन द्वारा 29 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया गया था। प्रो. सिंह ने इस उपलब्धि पर डॉ. विक्रम वट्टी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, "इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में डॉ. वट्टी की भागीदारी हमारे फैकल्टी की क्षमता और सतत्‌ व्यावसायिक विकास पर एम्स भोपाल के फोकस का प्रमाण है। इस तरह के अवसर विशेष चिकित्सा देखभाल को आगे बढ़ाने और हमारे संस्थान को भारत में स्वास्थ्य सेवा नवाचार के अग्रणी के रूप में बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।"

इस अवसर पर डॉ. वट्टी ने हाइब्रिड कार्डियक ऑपरेटिंग रूम्स की भूमिका और इसके आधुनिक हृदय देखभाल में योगदान के बारे में अपने विचार साझा किए। हाइब्रिड कार्डियक ऑपरेटिंग रूम्स एक अत्याधुनिक सर्जिकल सुइट है, जिसमें उन्नत इमेजिंग तकनीक और सभी सुविधाओं से युक्त ऑपरेटिंग रूम की सुविधाएं एक साथ मिलती हैं। इस नवाचार के माध्यम से डॉक्टर पारंपरिक सर्जिकल प्रक्रियाओं और मिनिमली इनवेसिव इंटरवेंशनल टेक्निक्स को एक ही स्थान पर बिना किसी विघ्न के कर सकते हैं। हाइब्रिड कार्डियक सर्जरी का उपयोग विभिन्न हृदय रोगों के इलाज के लिए किया जाता है, जैसे कि एंडोवस्कुलर एओर्टिक रिपेयर, हाइब्रिड कोरोनरी आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन, हाइब्रिड एरिथमिया प्रक्रियाएं, और हाइब्रिड कॉन्जेनिटल प्रक्रियाएं। डॉ. वट्टी ने कहा कि हाइब्रिड कार्डियक सर्जरी के कई लाभ हैं, जैसे कि सर्जिकल जटिलताओं का जोखिम कम होना, रिकवरी में कम समय लगना। इस कारण मरीजों एवं उनके परिवारों को भी कम तनाव होगा। हाइब्रिड सर्जरी को एक स्टेज या दो स्टेज प्रक्रिया के रूप में किया जा सकता है। एक स्टेज प्रक्रिया में सभी उपचार एक ही सत्र में किए जाते हैं, जबकि दो स्टेज प्रक्रिया में कैथिटर-बेस्ड इंटरवेंशंस और शल्य चिकित्सा के बीच एक अंतराल होता है। मद्रास मेडिकल मिशन ने देश भर से 20 कार्डियोलॉजिस्ट को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, डॉ. विक्रम वट्टी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में आमंत्रित होने वाले एकमात्र कार्डियक सर्जन थे। यह कार्यक्रम मद्रास मेडिकल मिशन के डॉ. के. शिव कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसने देश के अग्रणी चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच कौशल विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण और ज्ञान साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया।


Donation for a cause, Support our mission, Charitable donation, Donate and make a difference, Help us bring change, Support local journalism, Madhya Pradesh charity, Give back to the community, Fundraising for change, Contribute to social causes, Make an impact with your donation, Help us improve society, Donate to support news, Prativad donation, Help us bring better news, Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, दान करें,  Madhya Pradesh News, Donation, दान करें और बदलाव लाने में हमारी मदद करें, दान करें, Hindi Samachar, prativad.com
Tags :