🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब विदेशी नागरिकों पर वन भ्रमण शुल्क अधिक नहीं लगेगा

👤
Digital Desk
👁 18122 व्यूज
📍 भोपाल
अब विदेशी नागरिकों पर वन भ्रमण शुल्क अधिक नहीं लगेगा
3 नवम्बर 2016, अब विदेशी नागरिक भी देशी नागरिकों के समान प्रदेश के वन्यजीव अभ्यारणों में भ्रमण हेतु शुल्क देंगे। उनसे देशी नागरिकों के मुकाबले अलग से बढ़ा हुआ शुल्क नहीं लिया जायेगा। पिछले 42 सालों से बना देशी-विदेशी नागरिकों से अलग-अलग शुल्क लेने का प्रावधान राज्य सरकार ने खत्म कर दिया है।



इसके लिये मप्र वन्य प्राणी संरक्षण नियम 1974 में संशोधन कर दिया गया है। इसके अलावा एक नया प्रावधान एकल सीट बुङ्क्षकग का भी कर दिया गया है। पहले एक या दो व्यक्तियों को भ्रमण हेतु बुकिंग कराने पर पूरे वाहन का शुल्क देना होता था। अब संजय टाईगर रिजर्व और अन्य राष्ट्रीय उद्यानों में एकल सीट अनुज्ञा पार्क प्रबंधन द्वारा पंजीकृत वाहन जिसमें हल्के वाहन एवं मिनी बस शामिल है हेतु मात्र 125 रुपये देने होंगे जबकि अधिकतम आठ सीटों की क्षमता वाले एवं पार्क प्रबंधन द्वारा पंजीकृत पूरे वाहन से भ्रमण करने पर 750 रुपये देने होंगे। अन्य अभ्यारण्यों में शह शुल्क एकल सीट हेतु ढाई सौ रुपये एवं पूरे वाहन हेतु पन्द्रह सौ रुपये होगा। इन दोनों प्रकार के शुल्कों में वाहन एवं गाईड शुल्क शामिल नहीं है तथा वह अलग से देना होगा। यदि पर्यटक अपने वाहन से भ्रमण करना चाहता है तो उसे उक्त शुल्कों का दोगुना भुगतान करना होगा।



पचमढ़ी में नया शुल्क :

पचमढ़ी व्यू पाइंट्स, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में पांडव फाल, केन घडिय़ाल फारेस्ट में रनेह फाल, फासिल पार्क, भीमबैठका रातापानी वन में पैदल/सायकल भ्रमण पर 50 रुपये प्रति व्यक्ति, दो पहिया वाहन से भ्रमण पर प्रति व्यक्ति 50 रुपये एवं दो पहिया का सौ रुपये, कार/जीप्सी/जीप से भ्रमण पर प्रति व्यक्ति 50 रुपये एवं वाहन हेतु कुल ढाई सौ रुपये एवं बस से भ्रमण पर प्रति व्यक्ति 50 रुपये एवं बस का 500 रुपये शुल्क लगेगा। यदि वाहन आटो रिक्शा है तो दोपहिया वाहन के लिये निर्धारित शुल्क का दोगुना शुल्क लगेगा।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :