🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कटोरा लेकर विधानसभा में कांग्रेस का विरोध: कर्ज के बोझ पर सरकार को घेरा, 22,460 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

👤
prativad
👁 2222 व्यूज
📍 भोपाल
कटोरा लेकर विधानसभा में कांग्रेस का विरोध: कर्ज के बोझ पर सरकार को घेरा, 22,460 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
17 दिसंबर 2024। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विधानसभा में हंगामा देखने को मिला। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज के विरोध में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने जोरदार नारेबाजी की।

भाजपा सरकार बना रही है मध्यप्रदेश को भिखारी
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा, "यह कटोरा दिखाता है कि भाजपा सरकार मध्यप्रदेश को भिखारियों का प्रदेश बनाने की ओर ले जा रही है। एमपी में प्रत्येक व्यक्ति पर कर्ज करीब 50 हजार रुपए हो चुका है, जबकि यह कर्ज सिर्फ सरकार की सुख-सुविधाओं पर खर्च हो रहा है।"

भाजपा के ही विधायक ने उठाए सवाल
खुरई से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि "व्यवस्था सुधारने के लिए आवाज उठाना मेरा कर्तव्य है। अगर सरकार के लोग ध्यान नहीं देंगे, तो गड़बड़ियां कैसे ठीक होंगी?"

उन्होंने सोमवार को स्कूलों में बच्चों के यौन शोषण का मामला उठाते हुए कहा था कि प्रदेश में अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों के नाम पर व्यापार चल रहा है।

वित्त मंत्री ने पेश किया 22,460 करोड़ का अनुपूरक बजट
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2024-2025 के लिए 22,460 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट पर चर्चा के लिए बुधवार को 4 घंटे का समय तय किया गया है। अब कल सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।

महत्वपूर्ण विधेयक सदन में प्रस्तुत
सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए गए:
राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने मध्यप्रदेश जन विश्वास संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मध्यप्रदेश निजी विद्यालय संशोधन विधेयक सदन में रखा।
धमेंद्र लोधी ने मां शारदा देवी मंदिर संशोधन विधेयक पेश किया।
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने वीवी विधि संशोधन विधेयक सदन में प्रस्तुत किया।
"संसदीय कार्यवाही में महिलाओं का सवालों से जोर"
प्रश्नोत्तर काल के दौरान महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर महिला विधायकों ने शुरुआती 7 सवाल किए। सीधी विधायक रीति पाठक ने पुलिस चौकियां खोलने की मांग रखी, जिसे नियमों के चलते अस्वीकार कर दिया गया।

सपा का प्रदर्शन: अर्थी और हल के साथ विरोध
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को उजागर करने के लिए हल लेकर प्रदर्शन किया और सरकार की अर्थी निकाली।

शराब घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा आरोप
तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में दिल्ली से बड़ा 10,000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि "ईडी और सीबीआई जांच के बावजूद दोषी अधिकारी खुलेआम घूम रहे हैं। तात्कालिक मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"

विधानसभा में राजेंद्र शुक्ला का जवाब
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि कर्ज 3 फीसदी की सीमा के भीतर लिया जा रहा है और 2003 से 2024 के बीच मध्यप्रदेश ने देश में अपनी पहचान बनाई है।

विपक्ष का आरोप: सरकार कर्ज में डूबा रही प्रदेश
कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि अब तक 3 लाख 85 हजार करोड़ का कर्ज लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रही है और यह परिस्थितियां चिंताजनक हैं।
Tags :